वेस्ट हैम में जा सकते हैं टोनी मार्टिनेज

लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्ट हैम के कोच स्लावेन बिलिक ने कहा है कि उनका क्लब, वालेंसिया के स्ट्राइकर टोनी मार्टिनेज को अपने साथ जोड़ने के करीब पहुंच चुका है।

समाचार एजेंसी एफे ने गुरुवार को बिलिक के हवाले से कहा, “वालेंसिया के टोनी मार्टिनेज जल्द ही हमारे साथ होंगे। वेस्ट हैम अकादमी के निदेशक टैरी वेस्टले ने काफी अच्छा काम किया है और अगर समझौता हो जाता है तो हमारे पास सबसे शानदार युवा खिलाड़ियों में से एक होगा।”

स्पेन की अंडर-17 और अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके मार्टिनेज वेस्ट हैम में सात लाख पचास हजार पाउंड की रकम के साथ यहां आ सकते हैं। वालेंसिया के पास उन्हें दोबारा खरीदने का विकल्प होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493