वैज्ञानिकों ने अमेरिका में छिपी प्रवाल-भित्ति खोजी

वाशिंगटन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने अमेरिका के तटीय राज्य साउथ कैरोलिना से लगे समुद्र में एक विशाल गहरे समुद्री प्रवाल-भित्ति प्रणाली की खोज की है।

सीएनएन की मंगलवार की खबर के मुताबिक, अमेरिका के दक्षिणपूर्वी तट वर्जीनिया से जॉर्जिया तक गहरे महासागर के प्राकृतिक संसाधनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। डीप सर्च 2018 को इसलिए बनाया गया, ताकि गहरे सागर के पारिस्थितिक तंत्र के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

इस परियोजना में नेशनल ऑशनिक एंड एटमोस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन, द ब्यूरो ऑफ ऑशन एनर्जी मैनेजमेंट और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिक शामिल हैं। यह परियोजना अनुसंधान जहाज अटलांटिस पर 15 दिनों की समुद्री यात्रा के अंत के करीब है।

एल्विन नामक पनडुब्बी में गोताखोरों के एक जोड़े ने प्रवाल-भित्ति की मौजूदगी की पुष्टि की है और अवलोकनों के आधार पर शोधकर्ताओं का अनुमान है कि भित्ति कम से कम 85 मील लंबी है।

अभियान के प्रमुख वैज्ञानिक एरिक कॉर्डस ने सोमवार को मीडिया को बताया, “यह एक विशाल आकृति है।”

उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय था कि यह इतने लंबे समय तक अमेरिका के पूर्वी तट पर छिपी रही।”

कॉर्डस ने कहा कि ऐसा पारिस्थितिक तंत्र उन्होंने आज तक नहीं देखा, जिसमें प्रवालों के पहाड़ हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493