वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को चौंकाना चाहते हैं रिपुदमन

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के विजेता रिपुदमन हांडा इस वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका शिवांगी वर्मा को दिल्ली की यात्रा करा चौंका देने की योजना बना रहे हैं।

सूत्र के मुताबिक, हांडा को मुंबई और लखनऊ में अपने नए रेस्तरां मचीयातो एंड माती के शुभारंभ पर देखा गया, ऐसा लगता है कि वह मुंबई से दूर कुछ खास पल बिताना चाहते हैं और इस योजना का कारण यही है।

रिपुदमन हांडा ने कहा, “मेरे लिए यह प्यार का जश्न मनाने का समय है। मैं शिवांगी को दिल्ली ले जाऊंगा। मुझे लगता है कि यह उसके लिए सबसे बड़ा सप्राइज होगा। लंबे समय बाद मैंने सुना कि वह दिल्ली के खाने और पुराने दोस्तों को याद कर रही है इसलिए मुझे लगता है कि यह उसके लिए बहुत खुश कर देने वाला सप्राइज होगा।”

हांडा ने खाना पकाने के रियलिटी टीवी शो का तीसरा सत्र जीता। इसके अलावा दोनों डांस पर आधारित रियलिटी टीवी शो ‘नच बलिए’ में दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493