वैवाहिक जीवन आनंदमय है : गौतमी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गौतम कपूर कहती है कि वैवाहिक जीवन खुशहाल, चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक होता है। गौतमी ने अभिनेता राम कपूर से शादी की है।

गौतमी ने कहा, “राम के साथ मेरा वैवाहिक जीवन आनंदमय, खुशहाल, चुनौतीभरा और संतोषजनक रहा है। हम 15 साल से वैवाहिक रिश्ते में हैं और मुझे उन पर गर्व है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की है।”

गौतमी और राम दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों टीवी धारावाहिक के सेट पर मिले, प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।

वेलेंटाइन्स डे के करीब होने के बारे में उनकी योजना पूछे जाने पर गौतमी ने कहा कि इस दिन के लिए उन दोनों की कोई विशेष योजना नहीं है, क्योंकि दोनों ही शूटिंग में व्यस्त होंगे।

गौतमी ने कहा, “इस वेलेंटाइन्स डे पर कोई विशेष योजना नहीं है। हम दोनों काम में व्यस्त हैं। राम को एक फिल्म की शूटिंग पूरी करनी है और मैं एक शो की शूटिंग और प्रचार में व्यस्त हूं।”

गौतमी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचौली’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

इस समय वह स्टार प्लस के धारावाहिक ‘तेरे शहर में’ में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493