वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहीं किश्वर

मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री किश्वर मर्चेट साथी और अभिनेता सुयश राय के साथ अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं और खुद को दुनिया से आगे महसूस कर रही हैं।

सुयश के साथ 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी किश्वर को आभूषणों से काफी प्यार है और अपनी शादी में गहनों की खरीदारी उन्होंने खुद की।

किश्वर ने कहा, “मैंने अपनी शादी के लिए आभूषण खुद चुने। मेहंदी के लिए पारंपरिक और रिसेप्शन के लिए हीरे के गहने चुने। ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं दुनिया में सबसे आगे हूं।”

उन्होंने वडोदरा में नारायण ज्वैलर्स से गहने खरीदे। उन्होंने बताया, “अंगूठी, गले का हार और सब कुछ अद्भुत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493