चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। डिजिटल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी सिली मॉन्क्स की निर्माण इकाई सिली शॉट्स ने बुधवार को यूट्यूब पर नई लघु फिल्म ‘नेनू आमे.! (आई एम..शी!)’ रिलीज की। फिल्म में कार्यस्थल और घर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार, दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न पर प्रकाश डाला गया है।
फिल्म सौम्या बोलाप्रगादा द्वारा लिखित और निर्देशित है।
सौम्या ने बताया, “यह शिवानी द्वारा निभाई गई 12 मिनट 32 सेकंड की कहानी है। मैं महिलाओं के मुद्दे उठाना चाहती थी और मुझे लगता है कि यह फिल्म इसमें सक्षम है।”
लघु फिल्म में संजीत, भगत और बिनायक दास भी हैं।
dharmpath.com dharmpath