वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से भारतीय बाजार प्रभावित : सरकार

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजारों में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण गिरावट दर्ज की जा रही है।

आर्थिक सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता जारी है। बाजार में गिरावट देखी जा रही है। हम चुनौतियों को समझ रहे हैं और जरूरी कदम उठा रहे हैं।”

कंपनियों के निराश करने वाले परिणाम जारी करने से और नकारात्मक वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल मूल्यों में गिरावट के कारण गिरावट का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए बुधवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने पिछले करीब 20 महीने का निचला स्तर छू लिया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 262.08 अंकों की गिरावट के साथ 23,758.90 पर बंद हुआ।

जियोजित बीएनपी पारिबा फायनेंशियल सर्विसिस के टेकि्न कल रिसर्च डेस्क के सह-प्रमुख आनंद जेम्स ने आईएएनएस से कहा, “जापानी बाजार में गिरावट, कच्चे तेल मूल्य में गिरावट और कंपनियों के निराशाजनक परिणामों के कारण बाजार में गिरावट देखी जा रही है।”

इससे पहले बाजार मई 2014 में इस स्तर पर देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493