वैश्विक गरीबी घटाने में चीन की सक्रिय भूमिका : कंबोडिया

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के एक मंत्री काओ किम होर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने यह देखा है कि चीन ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और गरीबी घटाने के लिए कंबोडिया सहित दुनियाभर के देशों की मदद की है।”

उन्होंने कहा कि कंबोडिया के लिए चीन ने आर्थिक सहायता प्रदान करा और रियायती ऋण देकर कंबोडिया के आर्थिक विकास एवं गरीबी घटाने में मदद की है। चीन कंबोडिया के कई क्षेत्रों में निवेश कर रहा है, जिससे यहा लोगों के लिए रोजगार के कई अवसरों का भी सृजन हुआ है।

काओ किम होर्न ने कहा कि चीन की प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड परियोजना से इससे जुड़े देशों को लाभ होगा। इस परियोजना को सिल्क मार्ग कोष और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) से समर्थन प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493