वैश्विक तनाव के बीच अमेरिकी शेयर लुढ़के

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक व्यापर तनावों के बीच अमेरिकी शेयरों में गिरावट रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 79.33 अंकों यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,916.54 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 6.37 अंकों यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,871.68 पर रहा।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 20.18 अंकों यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,902.54 पर रहा।

अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था में अगस्त में 201,000 रोजगारों का सृजन हुआ और बेरोजगारी दर बिना किसी बदलाव के 3.9 फीसदी पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493