वैश्विक लक्जरी उपभोग में चीन सबसे आगे

बीजिग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में लक्जरी सामान के खरीदारों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे चीन लक्जरी सामान के वैश्विक बाजार में सबसे आगे बढ़ गया है।

बीजिग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में लक्जरी सामान के खरीदारों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे चीन लक्जरी सामान के वैश्विक बाजार में सबसे आगे बढ़ गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चीन के खरीदारों ने साल 2016 में खरीदारी पर 500 अरब यूआन (74 अरब डॉलर) खर्च किया, जोकि दुनिया भर में हुई कुल बिक्री का एक तिहाई है।

एक वरिष्ठ विश्लेषक ने कहा, “पिछले साल अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण लक्जरी बाजार की बिक्री प्रभावित हुई। हालांकि चीन में मध्य वर्ग बढ़ रहा है, जिससे लक्जरी सामानों की खपत भी बढ़ रही है।”

पीपुल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बड़ी संभावनाएं है, जिसने दुनिया भर की लक्जरी कंपनियों का ध्यान खींचा है।

उदाहरण के लिए एलवीएमएच (मोएट हनेसी लुइस विटियन) ने चीन में स्थानीय स्तर पर अपना कारोबार शुरू किया।

साल 2025 तक दुनिया की लक्जरी खपत का करीब आधा चीन में होगा, जो बढ़कर 2700 अरब यूआन (400 अरब डॉलर) होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493