वैश्विक व्यापार सम्मेलन बेनतीजा समाप्त

ब्यूनस आर्यस, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक रॉबटरे अजेवेडो का कहना है कि डब्ल्यूटीओ का 11वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गया, जो कि निराशाजनक है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, अजेवेडो ने बुधवार को द्विवार्षिक बैठक के समापन सत्र के दौरान अपने संबोधन में डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य देशों के किसी ठोस समझौते पर नहीं पहुंचने पर खेद जताया।

अर्जेटीना की पूर्व विदेश मंत्री सुजैना माल्कोरा ने कहा, “वास्तविक समाधान खोजने के लिए सही प्रयास और प्रतिबद्धता की जरूरत है लेकिन परिणाम अपर्याप्त रहे।”

इस बीच उन्होंने फिशिंग सब्सिडी पर चर्चा के समझौते की उपलब्धि का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, “ब्यूनस आयर्स को उस सम्मेलन के रूप में याद किया जाएगा, जहां फिशिंग मुद्दे पर वार्ता शुरू की गई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493