मॉस्को, 1 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका को अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने संबंधी मामलों में साथ आने में समर्थ हैं।
शुक्रवार को प्रिमाकोव रीडिंग्स इंटरनेशनल फोरम को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा, तीनों देशों को आपस में कुटबाजी करने और एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाए, साथ में काम करना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके बयान को उद्धृत करते हुए बताया, “यह कहना असम्भव है कि अमेरिका और चीन, रूस के खिलाफ हों और अमेरिका के खिलाफ रूस और चीन का गठजोड़ उपयोगी होगा।”
उन्होंने कहा, “लेकिन मैं विश्वास करता हूं कि इन तीनों देशों को यह समझने की आवश्यकता है कि विश्व मामलों और विश्व अर्थव्यवस्था पर अपना प्रभाव रखना और कैसे वे अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकते हैं, यह काफी यर्थाथवादी है।”
लावरोव ने आशा व्यक्त की कि अगले हफ्ते जर्मनी के शहर हमबर्ग में आयोजित होने वाली जी-20 की शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली मुलाकात दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुलझाने में मददगार होगी।
उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि हमबर्ग में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात रूस-अमेरिका सहयोग की संभावनाओं पर स्पष्टता लाएगी।” दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकात होने की घोषणा हाल ही में की गई थी।
dharmpath.com dharmpath