मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। वैश्विक सेमीकंडक्टर का कारोबार साल 2016 में 2.6 फीसदी बढ़कर 343.5 अरब डॉलर रहा, जोकि साल 2015 में 334.9 अरब डॉलर था। मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। वैश्विक सेमीकंडक्टर का कारोबार साल 2016 में 2.6 फीसदी बढ़कर 343.5 अरब डॉलर रहा, जोकि साल 2015 में 334.9 अरब डॉलर था। मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शीर्ष 25 सेमीकंडक्टर निर्माताओं के संयुक्त राजस्व में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुआ, जो कि इस उद्योग के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन है। हालांकि इस वृद्धि का प्रमुख कारण विलय और अधिग्रहण रहा।
गार्टनर के शोध निदेशक जेम्स हाइन्स ने बताया, “वैश्विक सेमीकंडक्टर कारोबार में बढ़ोतरी का कारण मुख्यत: एनएएनडी फ्लैश मेमोरी की कीमतों में बढ़ोतरी और मुद्रा की कीमतें अनुकूल रहने का योगदान रहा।”
इंटेल ने सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर निर्माता का अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और कंपनी की सेमीकंडक्टर से प्राप्त आय में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 11.7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर कायम रही। क्वॉलकॉम 4.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही।
रिपोर्ट में कहा गया, “बाजार हिस्सेदारी की रैंकिंग में समेकन की प्रमुख भूमिका जारी है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अधिग्रहण के माध्यम से विकास कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath