‘वॉकिंग डेड’ के अभिनेता स्कॉट विल्सन नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में ‘द वॉकिंग डेड’ में नजर आए अभिनेता स्कॉट विल्सन नहीं रहे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी आयु 76 वर्ष थी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनके निधन की घोषणा शनिवार को ‘द वॉकिंग डेड’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई।

विल्सन ने श्रंखला पर ग्रामीण किसान हर्षेल ग्रीन की भूमिका निभाई। वह वर्ष 2010 से 2014 तक ‘द वॉकिंग डेड’ पर नियमित तौर पर नजर आए।

न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में ‘द वॉकिंग डेड’ पैनल में घोषणा किए जाने के कुछ ही समय बाद विल्सन की मौत की खबर आई, जब बताया गया था कि विल्सन शो के नौवें सत्र में नजर आने वाले पिछले कलाकारों में से एक होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह शो रविवार से शुरू हो रहा है।

विल्सन पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं।

विल्सन अपनी पत्नी हेवेनली के साथ रहते थे, जो एक कलाकार और वकील हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493