वॉन, बॉयकॉट ने इंग्लिश सलामी बल्लेबाजों की आलोचना की

नार्थ साउंड (एंटिगा), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन और ज्यौफ्रे बॉयकॉट ने वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन करने को लेकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों-कप्तान एलिस्टर कुक और जोनाथन ट्रॉट की आलोचना की है।

ट्रॉट तो खाता भी नहीं खोल सके जबकि कुक 28 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बना सके। ट्रॉट का विकेट पहले ही ओवर में गिरा।

वॉन ने कहा, “ट्रॉट और कुक का फुटवर्क बता रहा था कि वे हावी होने के लिए नहीं बल्कि खुद को बचाने के लिए खेल रहे हैं।”

इसी तरह बॉयकॉट ने कहा, “सलामी बल्लेबाज अगर नई गेंद का ठीक से सामना नहीं कर पा रहे तो समझिए कि वे अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।”

बॉयकॉट और वॉन के अलावा पूर्व टेस्ट गेंदबाज बॉब विलिस ने भी सलामी जोड़ी की आलोचना की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493