वॉल्श की मदद से बेहतर हुई भारतीय हॉकी : नोल्स (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के कप्तान मार्क नोल्स का मानना है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से हटाए जा चुके टेरी वॉल्श ने भारतीय हॉकी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के कप्तान मार्क नोल्स का मानना है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से हटाए जा चुके टेरी वॉल्श ने भारतीय हॉकी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

वॉल्श की कोचिंग में बीता वर्ष भारतीय हॉकी के लिए कई मायनों में यादगार रहा। भारत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता और फिर इंचियोन एशियाई खेलों में भी स्वर्ण हासिल करने में कामयाब रहा। इसके बाद टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर भी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीतने में कामयाब हुई।

हॉकी इंडिया (एचआई) से हालांकि विवाद के बाद वॉल्श को अक्टूबर में अपना पद छोड़ना पड़ा।

नोल्स ने चंडीगढ़ से आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, “पिछले दो साल में भारत की हॉकी में काफी सुधार हुआ है। इसमें बड़ी भूमिका टेरी वॉल्श की रही। साथ ही कुछ खिलाड़ियों के अच्छे खेल की बदौलत भी यह संभव हो सका।”

नोल्स के अनुसार भारत पूर्व में अच्छा खेलता करता रहा है लेकिन टीम की सबसे बड़ी समस्या प्रदर्शन में अनुरूपता है। नोल्स के अनुसार भारत को आस्ट्रेलिया की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को 30 वर्षीय नोल्स को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ओर से साल 2014 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

नोल्स ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सचमुच कमाल का अनुभव है। यह मेरी मेहनत का भी सम्मान है जो मैं अपनी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ कर रहा हूं।”

नोल्स की मौजूदगी में आस्ट्रेलियाई टीम ने 2004 में ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद 2008 और 2012 में कांस्य जीतने में सफल रही।

नोल्स को विश्व कप-2014 टूर्नामेंट का भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। नोल्स ने कहा कि साल 2014 उनके हॉकी करियर का सर्वश्रेष्ठ साल रहा।

नोल्स अभी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए भारत में हैं जिसे 22 जनवरी से शुरू होना है। नोल्स इस टूर्नामेंट में पंजाब वॉरियर्स की ओर से खेलेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493