वोग्स पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (लीड-1)

रोसू (डोमिनिका), 5 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स ने विंडसर पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन 130 रनों की पारी खेली। यह वोग्स का पदार्पण टेस्ट है। वह पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले वोग्स विश्व के 99वें बल्लेबाज हैं। उन की उम्र 35 साल 242 है। इससे पहले पदार्पण टेस्ट में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने का रिकार्ड जिम्बाब्वे के डेव हॉटन (35 साल 117 दिन) के नाम था। हॉटन ने 1992 में भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था।

अब तक कुल 100 मौकों पर बल्लेबाजों ने पदार्पण टेस्ट में शतक लगाया है। पाकिस्तान के यासिर हमीद ने 2003 में अपने करियर के पहले और दूसरे टेस्ट में शतक लगाया था। ऐसा करने वाले पहले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

यासिर के दो शतकों को जोड़ दिया जाए तो अब तक 100 मौकों पर बल्लेबाजों ने पदार्पण टेस्ट में शतक लगाए हैं।

पदार्पण टेस्ट में सबसे पहला शतक लगाने का कीर्तिमान आस्ट्रेलिया के सी. बैनरमैन ने रचा था। बैनरमैन ने 1877 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में 165 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इसी तरह पदार्पण टेस्ट में सबसे बड़ी खेलने का रिकार्ड इंग्लैंड के आरई फोस्टर के नाम है। फोस्टर ने 1903 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 287 रन बनाए थे।

पदार्पण टेस्ट में भारत के लिए पहला शतक लाला अमरनाथ ने लगाया था। लाला ने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ मुम्बई में 118 रनों की पारी खेली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493