‘वोग बीएफएफ्स’ की मेजबानी करेंगी नेहा धूपिया

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया को ‘वोग बीएफएफ्स’ के दूसरे सीजन की मेजबानी करने के लिए अनुबंधित किया गया है। उन्हें शो को ‘विनोदपूर्ण व मजेदार’ बनाने की उम्मीद है।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया को ‘वोग बीएफएफ्स’ के दूसरे सीजन की मेजबानी करने के लिए अनुबंधित किया गया है। उन्हें शो को ‘विनोदपूर्ण व मजेदार’ बनाने की उम्मीद है।

शो के पहले सीजन की मेजबानी कमल सिद्धु ने की थी।

नेहा ने अपने बयान में कहा, “‘नो फिल्टर नेहा’ मेरा पहला ऐसा शो था, जब मैंने एक ऑडियो शो की मेजबानी की और मुझे काफी मजा आया। अब मुझे ‘वोग बीएफएफ्स’ की मेजबानी करने का मौका मिला है और मुझे लगता है कि यह शानदार है।”

इस शो का प्रसारण कलर्स इन्फिनिटी पर होगा।

नेहा बड़े पर्दे पर जल्द ही विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ में नजर आएंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493