नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के लिए अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर की यात्रा के दौरान अननिमिटेड रोमिंग प्लान की घोषणा की है।
वोडाफोन ने सोमवार को कहा कि वोडाफोन के ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वोडाफोन आई-रोमफ्री प्लान सबस्क्राइब करना होगा, जिसके बाद इन तीन देशों की यात्रा के दौरान वोडाफोन के ग्राहकों को अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा।
वोडाफोन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह प्लान विभिन्न शुल्क और अवधि के विकल्पों के रूप में उपलब्ध होगा। वोडाफोन ने 30 दिन के लिए 5,000 रुपये, 10 दिन के लिए 3,500 रुपये, सात दिन के लिए 2,500 रुपये और 24 घंटे के लिए 500 रुपये के प्लान उतारे हैं।
वोडाफोन अपने आई-रोमफ्री के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग सेवाएं देता है, जिसमें दुनिया के 47 देशों की यात्रा के दौरान भारतीय ग्राहक घरेलू दरों पर वोडाफोन की सेवाएं हासिल कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath