कानपुर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। वोडाफोन इंडिया ने उपभोक्ताओं को सेवाओं का संतोषजनक, सुविधाजनक एवं इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करने के लिए कानपुर में ग्लोबल डिजाइन स्टोर लांच किया है।
इस नई रीटेल पहल पर वोडाफोन इंडिया में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बिजनेस हेड निपुण शर्मा ने कहा, “स्मार्टफोन एवं मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए हमने रीटेल डिजाइन में इस नई अवधारणा को प्रस्तुत किया है। गर्मजोशी के साथ उपभोक्ताओं का स्वागत करने वाले स्टाफ और आसान एवं सहज डिजाइन के साथ ग्लोबल डिजाइन स्टोर उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप की भूमिका निभाएगा।”
उपभोक्ताओं को खास तौर पर डिजाइन किए जोनों के माध्यम से विशेष सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जैसे 4जी जोन उपभोक्ताओं को मोबाइल इंटरनेट का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। इसी तरह वोडाफोन रेड जोन ऑल-इन-वन पोस्ट-पेड सेवाएं प्रदान करेगा। एम-पैसा जोन एक अनूठी मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा उपलब्ध कराएगी। सेल्फ सर्विस कियोस्क बिल भुगतान एवं रीचार्ज सेवाओं के लिए विशेष सुविधा है। वोडाफोन रेड बॉक्स के द्वारा उपभोक्ता बड़ी आसानी से अपने मौजूदा हैंडसेट के डेटा को नए स्मार्टफोन में ट्रांसफर सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath