वोडाफोन ने आरकॉम के ग्राहकों के लिए लांच किया पोर्टिग ऑफर

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया है कि रिलायन्स कम्युनिकेशन्स के उपभोक्ता अब पोर्टिग रिक्वेस्ट द्वारा वोडाफोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेटवर्क शटडाउन की समस्याओं से जूझ रहे रिलायन्स कम्युनिकेशन्स (आरकॉम) के उपभोक्ताओं के लिए पोर्टिग और कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए वोडाफोन ने यह ऐलान किया है। ये ऑफर यूपी वेस्ट, हरियाणा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, पंजाब, यूपी ईस्ट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा तथा कर्नाटक के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। पोर्टिग से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता किसी भी फोन से 1800-1234567 पर टोल-फ्री कॉल कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि वोडाफोन नेटवर्क पर आने वाले उपभोक्ता वोडाफोन के किफायती और आकर्षक डेटा एवं वॉइस ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। ये सुविधा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुजरात में उपलब्ध नही हैं।

वोडाफोन इंडिया के एसोसिएट निदेशक और उपभोक्ता कारोबार प्रमुख अवनीश खोसला ने कहा, “उपभोक्ता हमारे लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं, हम उन्हें हमेशा से उत्कृष्ट नेटवर्क एवं किफायती सेवाओं का बेजोड़ अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। इसी प्रयास में नेटवर्क शटडाउन से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए यह अनूठा ऑफर लेकर आए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493