वोडाफोन प्ले ने 12 डिस्कवरी चैनल जोड़े

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वोडाफोन प्ले अपने प्लेटफॉर्म पर डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स इण्डिया के पोर्टफोलियो से 12 चैनल जोड़ा है। वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वोडाफोन प्ले के उपयोगकर्ता अब विज्ञान से लेकर यात्रा तक हर तरह के डिस्कवरी चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

वोडाफोन के एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म पर जोड़े गए चैनलों में डिस्कवरी चैनल, टीएलसी, एनिमल प्लैनेट, डिस्कवरी एचडी वल्र्ड, डिस्कवरी साइन्स, डिस्कवरी टर्बो, डिस्कवरी किड्स, इन्वेस्टिगेशन डिस्कवरी (आईडी), एनिमल प्लैनेट एचडी वल्र्ड, टीएलसी एचडी वल्र्ड, डिस्कवरी तमिल और स्पोर्ट्स चैनल डीस्पोर्ट शामिल है।

इस साझेदारी पर वोडाफोन इंडिया के नेशनल हैड (वीएएस एवं कन्टेन्ट) दीपांकर घोषाल ने कहा, “वोडाफोन प्ले सिंगल विंडो है जो विभिन्न वर्गो एवं भाषाओं में कंटेन्ट पेश करता है। डिस्कवरी के साथ यह साझेदारी हमारी इन्फोटेनमेन्ट कैटेगरी को और अधिक मजबूत बनाएगी।”

डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अफीलिएट एंड प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन) विजय राजपूत ने कहा, “मीडिया इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में हम ज्यादा लोगों के लिए ज्यादा स्क्रीन्स पर ज्यादा कंटेन्ट डिलीवर करना चाहते हैं। वोडाफोन प्ले के सब्सक्राइबर अब जब चाहें डिस्कवरी चैनल्स का आनंद ले सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493