नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इस सप्ताह रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है और इस अवसर पर दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन इस मौके पर ‘मिलियन फन एक्सपीरियेंस’ लेकर आ रही है। यह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया कार्यक्रम है जिसमें वे नए-नए दोस्त बना सकते हैं और लकी अली के कंसर्ट का टिकट भी जीत सकते हैं।
वोडाफोन ने इस मौके पर ‘बैक टू कैंपस’ मुहिम की शुरुआत की है जिसमें युवाओं की पसंद के विषयों और मुद्दों को शामिल किया गया है। जैसे दोस्ती, संगीत, फैशन, स्वास्थ्य और मनोरंजन आदि। एक महीने तक चलने वाले इस मुहिम का शीर्ष 50 शहरों के 400 प्रमुख कॉलेजों में आयोजन किया जाएगा। इसमें म्यूजिक, कंसर्ट, गेमिंग जोन, कैंपस स्टार कांटेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा समेत कई चीजें शामिल होंगी।
इस बारे में वोडाफोन इंडिया के निदेशक (कमर्शियल) संदीप कटारिया ने बताया, “आजकल युवाओं के जीवन में कई सारी खुशियों के मौके हैं और वे उसे खोना नहीं चाहते। वोडाफोन यू के साथ हम कई आर्कषक अवसर लेकर आएं हैं जो उन्हें अपने दोस्तों से जोड़ेगी और मिलियन फन एक्सपीरियंस के तहत स्पेन के टोमैटो फेस्टिवल और सिंगापुर के अल्ट्रा म्यूजिक फे स्ट में शामिल होने का मौका देगी। यह उनके लिए एक जीवन भर के यादगार अनुभव को बटोरने का अवसर है। ”
इस मुहिम की शुरुआत 3 अगस्त से हुई और दिल्ली में युवाओं ने लकी अली, सोना महापात्रा और पापोन कंसर्ट की टिकटें जीतीं .
dharmpath.com dharmpath