नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन ने बुधवार को सभी 17 सर्कलों में वोडाफोन सुपरनेट 4जी लांच करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि मार्च तक यह सेवा देश के 2400 नगरों में उपलब्ध होगी।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुम्बई, हरियाणा, यूपी (ईस्ट), गुजरात, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान, आसाम, उत्तर-पूर्व, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, यूपी (वेस्ट), उड़ीसा और पंजाब के उपभोक्ता अब वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाओं का लुत्फ उठा सकेंगे।
वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने कहा, “सभी 17 सर्कलों में वोडाफोन सुपरनेट 4जी लांच हो चुका है। ये 17 सर्कल वोडाफोन इंडिया के कुल राजस्व में 91 फीसदी तथा मोबाइल डेटा राजस्व में 95 फीसदी योगदान देते हैं।”
सूद ने कहा, “आधुनिक नेटवर्क के निर्माण के लिए किए गए निवेश तथा विश्वस्तरीय टेकनॉलजी इन्फ्रास्ट्रक्च र सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी के चलते हम इतनी तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार करने में कामयाब हुए हैं। पिछले 2 महीनों में हमने हर दस मिनट में एक 4जी साइट शुरू की है। हर सर्कल में हम रोजाना नए शहरों में अपने 4जी फुटप्रिन्ट का विस्तार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम आने वाले समय में इसी गति से 4जी का विस्तार जारी रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath