वोल्वो इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रानी को अंडर-21 टीम की कमान

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर रानी रामपाल को 19 से 26 जुलाई के बीच नीदरलैंड्स में आयोजित होने वाले वोल्वो इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए अंदर-21 टीम की कमान सौंपी गई है।

यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद चयनकर्ताओं ने इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया।

रानी के अलावा सीनियर टीम की कई खिलाड़ी अंडर-21 टीम में शामिल हैं। इनमें डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, नमीता टोप्पो, एम. लिली चानू और लिलिमा मिंज शामिल हैं।

भारत को अपने पहले मैच में मेजबान टीम से भिड़ना है।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : इंद्रप्रीत कौर, श्वेता।

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, नमीता टोप्पो, गुरजीत कौर, जसप्रीत कौर, मंजीत कौर, रश्मिता मिंज।

मिडफील्डर : एम. लिली चानू, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, रेनुका यादव और प्रीति दुबे।

फारवर्ड : अनुपा बार्ला, रानी रामपाल, पूनम बार्ला, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493