‘वो तेरी भाभी है पगले’ में नजर आएंगे मोनाज

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा समय में ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ नामक शो में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री मोनाज मेवाला ‘वो तेरी भाभी है पगले’ नामक नए शो में नजर आएंगी।

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा समय में ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ नामक शो में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री मोनाज मेवाला ‘वो तेरी भाभी है पगले’ नामक नए शो में नजर आएंगी।

एक सूत्र ने कहा, “धारावाहिक की आने वाली कड़ियों में मोनाज एक ग्लैमरस मराठी लड़की के रूप में नजर आएंगी। वह नाथू (अली असगर) की पत्नी होने का दावा करेंगी और उनसे छेड़खानी की कोशिश करेंगी।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह सब टीवी पर अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित हूं। यह पहली बार है जब मैं मराठी लड़की का किरदार निभा रही हूं और इसमें में नौवारी साड़ी पहनूंगी। मैंने पहले आप्टिमिस्टिक्स के साथ काम किया है, इसलिए मेरे लिए यह घर की तरह है और वर्तमान में, मैं अली के साथ ‘दिल तो बच्चा है जी’ में काम कर रही हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493