लॉस एंजेलिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस का कहना है कि हॉलीवुड में उनकी व्यस्तता का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है।
ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यहां शनिवार को ‘द हंगर गेम्स : मोकिंगजे, पार्ट 2’ के लिए संवाददाता सम्मेलन में लॉरेंस ने कहा कि व्यस्तता के कारण वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं, जिसके कारण वह उम्रदराज लोगों की तरह महसूस करने लगी हैं।
लॉरेंस ने कहा कि छुट्टियां मनाने की जगह वह काम करती रहती हैं, जिसके कारण वह ‘राष्ट्रपति’ की तरह उम्रदराज जैसा महसूस करने लगी हैं।
हालांकि लॉरेंस का यह भी मानना है कि अगर वह काम नहीं करेंगी तो बेहद खालीपन महसूस करेंगी।
लॉरेंस ने कहा, “मुझे किसी भी सुबह बिना किसी उद्देश्य के जागना पसंद नहीं है और कुछ भी हासिल किए बिना सोना भी पसंद नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath