व्यस्त दिनचर्या के बीच अरोमाथेरेपी से पाएं सुकून

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिन भर काम में व्यस्त रहने के बात शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होने लगती है। अरोमाथेरेपी से आप अपने मन को सुकून का अहसास करा सकते हैं।

इंग्लिश रोज जहां रोमांस व रूमानियत को बढ़ाता है वहीं प्रोवेंस लैवेंडर मन और शरीर को आराम पहुंचाता है।

सुगंधित मोमबत्तियों को बेचने वाले ब्रांड क्रिजॉट के संस्थापक मेहुल महाजन ने अरोमाथेरेपी से जुड़े कुछ सुगंधों के बारे में बताया है, जो आपके मूड के अनुसार, आपको सुकून देंगे :

* प्रोवेंस लैवेंडर के इत्र, खुशबू का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। यह न सिर्फ अनिद्रा, बैचेनी, चिड़चिड़ापन को दूर करता है बल्कि इसकी खुशबू आपके मन की भावनाओं को संतुलित कर आपको सुकून का भी अहसास कराते हैं। थकान भरे दिन के लिए इसकी खुशबू आपके लिए उपयुक्त है।

* अंग्रेजी गुलाब (इंग्लिश रोज) की अनोखी खुशबू सभी पसंद करते हैं। नींबू के सत्व, गुलाब की पंखुड़ियों से बने सुगंधित फूलों वाला इत्र रोमांस को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। गुलाब की खुशबू आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। महिलाएं इसे खासतौर से पसंद करती हैं। वनीला, मस्क (कस्तूरी), सीविट के सत्व से बने इत्र कामेच्छा को बढ़ाते हैं।

* सैंडलवुड (चंदन की लकड़ी) से बना इत्र आपके तनाव को दूर करता है। यह आपके दिमाग को सुकून पहुंचा कर मन की भावनाओं को संतुलित करता है।

* लेमनग्रास की खुशबू आपकी चिंताओं को दूर करती है। यह आपको ऊर्जावान और स्फूर्तिवान बनाता है। लेमनग्रास कई दवाओं में महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी इस्तेमाल होती है।

* वनीला की मीठी (शुगर) भीनी सुगंध आपकी प्रसन्नता के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। यह आपको खुशमिजाज बनाती है।

* इन सबके अलावा सिट्रस (खट्टे फलों का सत्व) इत्र, देवदार, चमेली, लैवेंडर, कॉफी के इत्र या खुशबू आपको खुशमिजाज बनाए रखेंगे। पुदीना का इत्र एकाग्रता को बढ़ाता है। सेब की विशेष खुशबू सिरदर्द को दूर कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493