व्यापमं घोटाले के आरोपी भरत मिश्रा ने किया सरेंडर

indexव्यापमं घोटाले में कई महीनों से फरार चल रहे आईजी सोनाली मिश्रा के भाई भरत मिश्रा ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसटीएफ को व्यापमं घोटाले में इसकी तलाश थी। एसटीएफ ने इसे फरार घोषित कर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। कथित आरोपी की बहन पुलिस महकमें में ऊंचे ओहदे में होने के कारण गिरफ्तारी में लेतलाली हो रही थी ऐसा लोग आरोप लगा रहे थे। और यही कारण रहा कि आरोपियों को गांव-खेड़े से उठाने वाली एसटीएफ इस नाम के आगे बौनी साबित हो रही थी। कोर्ट के दबाव के आगे फरारी की कार्रवाई की गई लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया था। इसके साथ ही खनन कारोबारी सुधीर शर्मा भी एसटीएफ की आंखों में धूल झोंक रहा है। यह भी फरार है और इस पर भी 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493