व्यापम घोटाले के चार आरोपी फरार घोषित

vyapam-scam-absconding-four-people-150x150 (1)भोपाल ! मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल .व्यापम. की ओर से आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाों से जुडे घोटाले के मामले में यहां की अदालत ने चार आरोपियों को फरार घोषित कर दिया है।

एसटीएफ की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज सिंह माहेश्वरी ने भरत मिश्रा सोनू पचौरी सुनील दुबे और अजय सिंह पवार को उनके समक्ष छह जून तक उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इन सभी आरोपियों को एसटीएफ काफी दिनों से तलाश रही है। आरोपियों के निर्धारित समय पर अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पीएमटी 2012 से जुडे घोटाले के मामले में गिरफतार किए गए जबलपुर निवासी आरोपी हेमंत बडगैया को लेकर एसटीएफ की एक टीम वहां गयी हुयी है। एसटीएफ हेमंत द्वारा एक अभ्यर्थी को पीएमटी में प्रवेश दिलाने संबंधी मामले की पडताल कर रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493