व्यापार घाटा 11 महीने के निचले स्तर पर

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश का व्यापार घाटा जनवरी महीने में 8.32 अरब डॉलर रहा, जो पिछले 11 महीने का निचला स्तर है। यह साल-दर-साल आधार पर 11 फीसदी से अधिक गिरावट है।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक, जनवरी 2014 में व्यापार घाटा 9.43 अरब डॉलर था।

दिसंबर 2014 में भी व्यापार घाटा 9.45 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि में निर्यात साल-दर-साल आधार पर 11.12 फीसदी कम रहा और यह 23.88 अरब डॉलर का रहा, जो दिसंबर 2014 में 25.39 अरब डॉलर था।

अप्रैल-जनवरी में निर्यात 2.44 फीसदी बढ़कर 265.03 अरब डॉलर रहा।

अप्रैल-जनवरी में आयात 2.17 फीसदी बढ़ा और 383.41 अरब डॉलर रहा। इस दौरान 118.37 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

जनवरी में स्वर्ण आयात 8.13 फीसदी बढ़ा और 1.55 अरब डॉलर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493