व्यापार घाटे में गिरावट

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। देश का व्यापार घाटा मई महीने में 10.41 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो तीन महीने का निचला स्तर है और एक साल पहले की समान अवधि के 11.24 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से आठ फीसदी कम है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आंकड़े से मिली।

मई महीने में निर्यात 20 फीसदी से अधिक घटकर 22.34 अरब डॉलर रहा। यह लगातार छठे महीने की गिरावट है और इस गिरावट का प्रमुख कारण वैश्विक आर्थिक सुस्ती, कच्चे तेल मूल्य में गिरावट और रुपये की मजबूती है।

मई 2014 में 27.99 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

आलोच्य अवधि में आयात भी 16.52 फीसदी घटकर 32.75 अरब डॉलर रहा।

मई महीने में तेल आयात 40.97 फीसदी घटकर 8.53 अरब डॉलर रहा। गैर तेल आयात 2.24 फीसदी घटकर 24.21 अरब डॉलर रहा।

स्वर्ण आयात हालांकि 10.47 फीसदी बढ़कर 2.42 अरब डॉलर रहा।

2014 में देश का निर्यात 310.5 अरब डॉलर था, जो 340 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य से कम था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493