व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर में मिला-जुला रुख

न्यूयॉर्क, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बीच अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

न्यूयॉर्क, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बीच अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2301 डॉलर के मुकाबले 1.2268 डॉलर की कमजोरी रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र के 1.4041 डॉलर के मुकाबले 1.4056 डॉलर की बढ़त रही।

डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7653 से मजबूत होकर 0.7680 हो गया।

डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 90.210 पर रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493