‘डेज ऑफ हेइलोंगजियांग प्रॉविंस’ कार्यक्रम में चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत पर आधारित विभिन्न तरह की संगोष्ठी, प्रदर्शिनियों और समारोहों का आयोजन हो रहा है।
हेइलोंगजियांग के गवर्नर लू हाओ ने कहा कि प्राइमोस्र्की क्षेत्र में हेइलोंगजियांग प्रांत ने कई समृद्ध कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें अर्थव्यवस्था, संस्कृति, पर्यटन, खेल, शिक्षा, चिकित्सा और विज्ञान शामिल हैं।
लू ने कहा कि अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति और इतिहास के कारण रूस के साथ सहयोग के लिए हेइलोंगजियांग एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह प्रांत विभिन्न क्षेत्रों में रूस के साथ सहयोग को मजबूत बनाना जारी रखेगा।
वहीं, प्राइमोस्र्की के गवर्नर व्लादिमिर मिकलुशेवसिकी ने कहा कि हेइलोंगजियांग प्राइमोस्र्की का एक विशेष विदेशी भागीदार है। गौरतलब है कि चीन के हेइलोंगजियांग और रूस के प्राइमोस्र्की प्रांत अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए एकदूसरे से सटे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath