वाशिंगटन, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने पेन्सिल्वेनिया में आयोजित एकश्रद्धांजलि सभा में भाग लिया, जहां 11 सितंबर, 2001 को चौथे अपहृत विमान को दुर्घटनाग्रस्त किया गया था।
व्हाइट हाउस ने कहा, “हमलों की 17वीं वर्षगांठ पर ट्रंप शेंक्सविले में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उड़ान संख्या-93 जो 17 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, उसकी याद में एक नया ‘टावर ऑफ वॉइसेस’ निर्मित हुआ है।”
ट्रंप ने रुडी गुइलियानी की भी तारीफ की, जो उस समय न्यूयॉर्क के मेयर थे और अब उनके वकील हैं।
ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया, “रुडी ने उस दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर के रूप में बेहतरीन काम किया था.. उनके नेतृत्व, बहादुरी और कौशल को कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए। रुडी एक सच्चे योद्धा हैं!”
प्रथम महिला ने व्हाइट हाउस में पिछले साल आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान रखे गए मौन की तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, “9/11/01 कभी नहीं भूले।”
अमेरिकी प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ट्वीट किया, “हमें हमारी दुनिया में बुराई की एक भयावह यादें मिलीं। भयानक त्रासदी के बीच अमेरिका मजबूत रहा।”
उन्होंने कहा कि हम उन लोगों की यादों का सम्मान कर रहे हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और जो लोग हमें सुरक्षित रखते हैं।
अलकायदा से जुड़े 19 आतंकवादियों ने 11 सितंबर, 2001 को चार विमानों का अपहरण कर लिया था और अमेरिका को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया था।
दो विमानों ने न्यूयॉर्क शहर के वल्र्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवरों को निशाना बनाया था। तीसरे विमान ने वाशिंगटन डीसी के बाहर पेंटागन को निशाना बनाया और चौथा विमान पेन्सिलवेनिया में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
इस हमले में करीब 3,000 लोग मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath