व्हाइट हाउस में ट्रंप, मैक्रों का लगाया पौधा गायब

वॉशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों द्वारा लगाए गया ओक का पौधा गायब हो गया है।

वॉशिंगटन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों द्वारा लगाए गया ओक का पौधा गायब हो गया है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह राजकीय दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह पौधा उपहार स्वरूप दिया था।

दोनों प्रमुखों ने पौधे को साउथ लॉन में 23 अप्रैल को लगाया था।

लेकिन इसके बाद अभी हफ्ते भर से भी कम समय हुआ है, जब उस स्थान से पौधा नदारद है।

एबीसी न्यूज के प्रतिक्रिया के आग्रह पर व्हाइट हाउस ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

यह पौधा उत्तरपूर्व फ्रांस के बेलेउ वुड से लाया गया था, जहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान करीब 2000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493