व्हील चेयर पर नृत्य को लेकर उत्साहित हैं दिव्यांका

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी चोटिल भले हैं, लेकिन दर्शकोंे के प्यार और चाहत से अभिभूत दिव्यांका यहां एक अवॉर्ड समारोह में व्हील चेयर पर नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

दिव्यांका चोटिल होने के बावजूद स्टार परिवार अवॉर्ड्स में व्हील चेयर पर प्रस्तुति देंगी, जिसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है और इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं।

दिव्यांका ने एक बयान में कहा, “शुरुआत में यह जानकर मैं बेहद उदास हो गई थी कि स्टार परिवार के 15 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित समारोह में प्रस्तुति नहीं दे पाऊंगी। अब भी मैं अपने पैरों पर ज्यादा दबाव नहीं दे सकती, इसलिए व्हील चेयर पर प्रस्तुति देने का विचार अपनाया गया है। मैंने अपनी प्रस्तुति के लिए अभ्यास भी किया है और मंच पर अंतिम प्रस्तुति को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

एक बयान के अनुसार, दिव्यांका ने अपनी प्रस्तुति के लिए कोरियोग्राफर और चैनल से एक विशेष व्हील चेयर बनवाने का आग्रह किया, जिस पर वह समारोह के दिन प्रस्तुति देंगी।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार में नजर आने वाली दिव्यांका को पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें दो महीनों के लिए व्हील चेयर पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्टार परिवार अवॉर्ड शो सात जून को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493