शंघाई क्लब का पूर्व रियल डिफेंडर से करार

शंघाई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी सुपर लीग (सीएसएल) क्लब शंघाई एसआईपीजी ने रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर रिकाडरे कार्वाल्हो के साथ करार की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब ने कहा कि दोहा में शीतकालीन प्रशिक्षण सत्र से वापसी के बाद उन्होंने चेल्सी के सेंट्रल डिफेंडर के साथ करार किया।

शंघाई क्लब ने कहा, “हमने इस करार की घोषणा देरी से इसलिए की, क्योंकि पंजीकरण का कार्य स्थिर नहीं था और हमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए जारी नई नीतियों के तहत दिग्गज खिलाड़ी के साथ करार के बारे में सावधानी से विचार करने की जरूरत थी।”

चीनी फु़टबाल महासंघ (सीएफए) के अनुसार, सीएसएल क्लबों के पास उनकी टीमों में पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति है, लेकिन इन में से केवल तीन खिलाड़ी एक समय पर टीम के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

शंघाई क्लब के अध्यक्ष चेन शुयान ने कहा, “अगर चार अन्य विदेशी खिलाड़ियों में से कोई चोटिल होता है, तो टीम में विकल्प के तौर पर रिकाडरे शामिल होंगे। वह विश्व के शीर्ष स्तर के डिफेंडरों में से एक हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए उनका अनुभव बेहद जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493