शंघाई टीवी स्टेशन में ‘रोबोट’ संवाददाता दे रहा मौसम की जानकारी

रोबोट शियोआइस ने मंगलवार सुबह अपनी नियुक्ति के पहले दिन कहा, “मैं अपना काम कर खुश हूं।”

शियाओआइस एक सॉफ्टवेयर है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्ट क्लाउड और बिग डेटा का इस्तेमाल कर तैयार किया है।

शियाओआइस ने अपने काम के शुरुआती दो दिनों में ही कई लोगों को अपनी प्यारी आवाज से प्रभावित किया। वह बड़े घटनाक्रमों पर अपने टिप्पणियां भी दे रही है।

शियाओआइस की सफलतापूर्वक शुरुआत के बाद लोगों को डर है कि इससे परंपरागत टीवी एंकर और पर्यावरण संबंधी संवाददाताओं का रोजगार खतरे में पड़ सकता है।

शंघाई मीडिया समूह के समाचार चैनल के निदेशक सोंग जियोंगमिंग ने हालांकि इन आशंकाओं का खंडन करते हुए बताया कि निकट भविष्य में शियाओआइस पूरी तरह से मानव एंकर की जगह नहीं ले सकते, बल्कि उसकी विश्लेषण क्षमता से इंसानों को मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493