शंघाई डायमंड लीग में ल्यू को नए मीट रिकॉर्ड के साथ खिताब

शंघाई , 13 मई (आईएएनएस)। चीन की ल्यू हुइहुइ ने आईएएएफ डायमंड लीग के भाला फेंक स्पर्धा में भारी बारिश के बीच अपना ही मीट रिकॉर्ड तोड़ते हुए खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुइहुइ ने पहले राउंड में 64.39 मीटर की दूरी तय की। उन्होंने फिर इसके बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए तीसरे राउंड में 66.85 मीटर और 66.26 मीटर की दूरी के साथ खिताब जीता।

हुइहुइ का इससे पहले 2015 में 64.08 मीटर का मीटर रिकॉर्ड था। चीनी एथलीट का इस सीजन में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि वह अपने एशियाई रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी।

हुइहुइ ने पिछले साल लंदन में हुए विश्व चैंपियनशिप में 67.59 की दूरी के साथ रजत पदक जीता था।

पोलैंड की मेर्सिलोना वितेक ने 64.49 मीटर के साथ दूसरा और तुर्की की एडा तुगसज ने 63.0 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस बीच विश्व चैंपियन चीन की गोंग लिजियाओ ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19.99 मीटर की दूरी के साथ गोला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता।

जमैका की डेनियल थोमस डॉड ने 18.70 मीटर के साथ रजत और अमेरिका की रावेन सांदर्स ने 18.63 मीटर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

गत चैंपियन अनिता मार्टन आठवें और चार बार की विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड की वेलेरी एडम्स आठवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493