शंघाई, 15 जून (आईएएनएस)। चीन में प्रथम शंघाई डिज्नीलैंड पार्क के गुरुवार को होने वाले उद्धाटन समारोह में हजारों पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
शंघाई के पुडोंग क्षेत्र में पांच अरब डॉलर की लागत से बने इस पार्क में परीक्षण अभियान के दौरान ही 5,00,000 पर्यटक आ चुके हैं।
वेबसाइट ‘साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट’ के मुताबिक, डिज्नी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब आइगर ने बुधवार को कहा कि चार वर्ग किलोमीटर में फैले इस रिसार्ट के आकर्षण को बढ़ाने के लिए शंघाई नगरपालिक द्वारा आवंटित तीन वर्ग किलोमीटर की अतिरिक्त जमीन पर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
आइगर ने कहा, “चीन ने वॉल्ट डिज्नी के लिए निकट व दीर्घकालिक रूप में अविश्वसनीय संभावना प्रस्तुत की है।”
समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ के मुताबिक, यह पार्क डिज्नी और शंघाई राज्य के स्वामित्व वाले सेंडाई ग्रुप की संयुक्त परियोजना है, जो चीन के लिए अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।
dharmpath.com dharmpath