शंघाई फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी ‘सुल्तान’

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘सुल्तान’ 20वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी।

यह कार्यक्रम 17 से 26 जून तक आयोजित होगा।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने गुरुवार को ट्वीट ्र कर कहा, “सुल्तान 20वे शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।”

खेल आधारित फिल्म में सलमान पहलवान की भूमिका में हैं। इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं।

जफर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें सलमान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493