शंघाई महोत्सव के प्रमुख निर्णायक होंगे आंद्रे

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। रूसी निर्देशक आंद्रे जवियागिंनत्सेव को अगले महीने होने वाले शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के निर्णायक मंडल का प्रमुख बनाया गया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘लेवियाथन’ फिल्म के निर्देशक आंद्रे प्रतियोगी फिल्मों का चुनाव करेंगे और गोल्डन ग्लोब अवार्ड के विजेता का फैसला करेंगे।

दो बार ऑस्कर जीत चुके निर्देशक मलकोम क्लार्क और एनिमेटेड फिल्मों के निर्देशक ईशू पटेल वृत्तचित्र और एनिमेशन फिल्मों के लिए गोल्डन ग्लोब के निर्णायक मंडल का नेतृत्व करेंगे।

आंद्रे की पहली फिल्म ‘द रिटर्न’ ने 2003 में वेनिस फिल्मोत्सव का सबसे बड़ा पुरस्कार गोल्डन लायन जीता था। उनकी फिल्म ‘द बनिशमेंट’ 2007 में कान्स में प्रदर्शित हुई थी, जिसमें अभिनेता कोनस्टेनटिन लावरोनेंको ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 13 जून को शुरू होगा और 21 जून को संपन्न होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493