विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 19 नवंबर को उन्होंने इंडोनेशिया से आयातित छह पेटियों में हजारों छुपाए गए मछुए पाए। इन पेटियों पर शंघाई की एक कंपनी ने दावा किया था।
अधिकतर कछुए खतरे में पड़ी प्रजातियों से संबंधित थे, जैसे एंबोइना बॉक्स टर्टल, पिग नोज्ड टर्टल और स्पॉटेड पॉण्ड टर्टल।
अधिकारियों ने कहा कि ये कछुए स्थानीय चिड़ियाघरों के हवाले कर दिए गए हैं।
विभाग ने अधिक जानकारी न देते हुए कहा कि जांच जारी है।
पर्यावरणवादियों ने चेतावनी दी है कि कछुए और सांपों तथा अन्य प्राणियों के बाजार में हो रही वृद्धि के कारण इनके तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।
dharmpath.com dharmpath