मेडेलिन (कोलम्बिया), 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलम्बियाई मिडफील्डर जियोवानी मोरेनो ने चीनी सुपर लीग क्लब शंघाई शेनहुआ से नाता तोड़ लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मोरेनो अब अपने देश के क्लब एटलेटिको नासियोनाल का रुख कर रहे हैं और क्लब ने इसकी पुष्टि कर दी है।
मोरेनो ने अर्जेटीना के क्लब रेसिंग के साथ नाता तोड़ते हुए 2012 में शेनहुआ के साथ करार किया था। यह करार 2019 में समाप्त हो रहा था लेकिन वह समय से पहले ही अपने देश का रुख कर रहे हैं।
मोरेनो इससे पहले नासियोनाल के लिए खेल चुके हैं। वह साल 2008 से 2010 तक इस क्लब को अपना सेवाएं दे चुके हैं।
शंघाई में शानदार प्रदर्शन के दम पर मोरेनो ने पांच साल के अंतराल के बाद साल 2017 में राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।
dharmpath.com dharmpath