लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका शकीरा ने कहा कि उनका एक साल का बेटा सशा अब बीमारी से उबर रहा है और अब वह ठीक है।
वेबसाइट ‘इऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायिका ने अपने बेटे के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा,”बीमार सशा के लिए भेजे गए संदेश के लिए आभारी हूं। अब स्थिति नियंत्रण में है और अब वह ठीक है।”
उल्लेखनीय है कि सात नवंबर को उन्होंने घोषणा की थी कि वह आगामी लैटिन ग्रैमी और अमेरिकी संगीत पुरस्कारों में नहीं पहुंच सकेंगी। हालांकि, इससे कदम पीछे खींचने का कारण उन्होंने नहीं बताया, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसकी वजह बेटे की तबीयत है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”निजी कारणों से मैं लैटिन ग्रैमी या अमेरिकी संगीत पुरस्कार में भाग लेने के लिए लास वेगास और लॉस एंजिल्स की यात्रा नहीं कर सकूंगी।”
dharmpath.com dharmpath