मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री शकीला अपनी ही बायोपिक में कैमियो भूमिका में नजर आएंगी।
निर्देशक इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में ऋचा चड्ढा शकीला की भूमिका में हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ऋचा ने बेंगलुरु में शकीला से मुलाकात कर इस किरदार को समझने की कोशिश की।
निर्देशक लंकेश ने बाद में फैसला किया कि शकीला अपनी ही बायोपिक में कैमियो भूमिका करे।
लंकेश ने कहा, “मैं हमेशा से शकीला पर फिल्म बनाना चाहता था। मैं उनके ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित था।”
उन्होंने कहा, “मैं उनकी कहानी में उनकी मुश्किलों और उनके बुरे दौर को दिखाना चाहता हूं, जब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। मैं सुपरस्टार शकीला के पीछे की कहानी दर्शकों को दिखाना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath