‘शकीला’ की बायोपिक में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी 1990 के दशक की फिल्म ‘शकीला’ में नजर आएंगे।

मलयालम फिल्म अभिनेत्री शकीला के जीवन के आधारित फिल्म में ऋचा चड्ढा प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित हैं।

पंकज अपने किरदार की बारीकियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं। वह कर्नाटक में अगस्त के अंत में शूटिंग करेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे बायोपिक का हिस्सा बनने की खुशी है। यह शकीला के जीवन पर आधारित है, जिसे लोगों को देखने की आवश्यकता है और मैं उनके दोस्त की भूमिका में हूं और एक अभिनेता भी हूं। उनके जीवन में घटित सभी कहानियों और घटनाओं को जानना आश्चर्यजनक है। मुझे खुशी है कि इस फिल्म का हिस्सा बन सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493