शक्ति अरोड़ा निजी एप से प्रशंसकों के अधिक करीब होंगे

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से टेलीविजन पर प्रसिद्ध हुए अभिनेता शक्ति अरोड़ा अपना खुद का मोबाइल एप्लीकेशन लेकर आए हैं जिससे अब उनके प्रशंसकों को उनकी आगामी परियोजनाओं के बारे में सबसे पहले जानकारी मिल सकेगी।

‘तेरे लिए’ के अभिनेता शक्ति ने न्यूयार्क की टेक कंपनी एस्केपएक्स के साथ मिलकर अपना आधिकारिक एप लॉन्च किया है।

शक्ति ने एक बयान में कहा, “यह इस तरह का एप है जिसपर प्रशंसक मुझसे प्रत्यक्ष तरीके से संपर्क कर सकते हैं और मेरी पेशेवर व निजी जीवन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस तरह से मैं अपने सभी प्रशंसकों के साथ संपर्क में रह सकता हूं खासकर उन शीर्ष तीन प्रशंसकों से जो शीर्ष तीन पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते हैं। मैं उनसे निजी तौर पर बात करूंगा। एक कलाकार व प्रशंसक के अलावा मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क में रहूंगा।”

यह एप उपयोगकर्ताओं को शक्ति के सोशल मीडिया पर अन्य खातों जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पहुंच की अनुमति देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493