मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता शक्ति कपूर गुरुवार को दशहरा पर नए शो ‘कॉमेडी का रॉकेट’ के शुभारंभ पर विशेष अतिथि होंगे। उन्हें ज्यादातर फिल्मों में नकारात्मक भूमिका के लिए जाना जाता है।
बयान के मुताबिक, बिग मैजिक और 92.7 बिग एफएम रेडियो चैनल में विशेष अतिथि के रूप में शक्ति कपूर के साथ ‘बॉलीवुड के खलनायक’ होंगे।
इसकी मेजबानी टेलीविजन कलाकार करन ठक्कर और विशाल सिंह करेंगे।
इसके पहले प्रकरण में भारतीय शादियों और दिवाली जैसे आगामी त्योहारों का जश्न मनाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath